गायत्री मैया की आरती – Gaytri Maiya ki Aarti Mp3 Doqwnload
Gayatri Maiya ki Aarti – गायत्री मैया की आरती – ध्यान रहें कि आरती के दौरान अगर आप मंत्रों का उच्चारण करते हैं तो यह आपके लिए और भी अच्छा होगा लेकिन अगर ना भी करें, तो शुद्ध मन से दीपक या कपूर के साथ की गई आरती भी आपकी मनोकामना को सिद्ध कर सकती है।
गायत्री माता की आरती – Gayatri Maiya ki Aarti
आरती श्री गायत्री जी की
ज्ञान दीप और श्रद्धा की बाती
भक्ति ही पूर्ती करै जहं घी की
आरती कीजे श्री गायत्री माता की
मानस की शुचि थाल के ऊपर
देवी की जोति जगै, जहं नीकी
आरती कीजे श्री गायत्री माता की
शुद्ध मनोरथ के जहां घण्टा
बाजैं करैं पूरी आसहु ही की
आरती कीजे श्री गायत्री माता की
जाके समक्ष हमें तिहूँ लोक कै
गद्दी मिलै तबहूं लगै फीकी
आरती कीजे श्री गायत्री माता की
संकट आवैं न पास कबौ तिन्हें
सम्पदा औ सुख की बनै लीकी
आरती कीजे श्री गायत्री माता की
आरती प्रेम सो नेम सों करि
ध्यावहिं मूरति ब्रह्म लली की
आरती कीजे श्री गायत्री माता की