नटवर नागर नंदा – Natwar Naagar Nanda
Natwar Naagar Nanda – भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Natwar Naagar Nanda Bhajan) के दिन सभी मंदिरों में दिन भर माहौल भक्तिमय बना रहता है, तो आईए हम भी भक्तिमय होकर ये भजन गाएं Natwar Naagar Nanda Bhajo Re Man Govinda….
Natwar Naagar Nanda Lyrics
नटवर नागर नंदा, भजो रे मन गोविंदा।
सब देवोँ में देव बड़े हैं,
श्याम बिहारी नंदा, भजो रे मन गोविंदा॥
सब सखिओं में राधा बड़ी हैं,
जैसे तारों में चन्दा, भजो रे मन गोविंदा॥
[quads id = “3”]
सब देवोँ में राम बड़े हैं,
जिन के सीता संगा, भजो रे मन गोविंदा॥
सब सखिओं में सीता बड़ी हैं,
जैसे तारोँ में चंदा, भजो रे मन गोविंदा॥
सब देवोँ में शिव जी बड़े हैं,
जिन की जटा में गंगा, भजो रे मन गोविंदा॥
सब देविओं में गौरा बड़ी हैं,
जैसे तारोँ में चंदा, भजो रे मन गोविंदा॥