आरती श्री सांईबाबा की – Sai Baba ki Aarti Mp3 Download
Sai Baba ki Aarti – शिरडी वाले साईं बाबा को प्रसन्न करने के लिए किसी घोर तप की जरूरत नहीं है, बाबा तो बस भाव के भूखे हैं (Sai Baba ki Aarti Lyrics in Hindi) कहते हैं दिल से उनके भक्त जब भी उन्हें याद करते हैं साईं हमेशा उनके साथ होते हैं. अगर आप भी गुरुवार को साईं बाबा का व्रत रखते हैं तो उनकी पूजा को पूरा करें इस आरती के साथ…
आरती श्री सांईबाबा की – Sai Baba ki Aarti Lyrics in Hindi
|| आरती श्री सांईबाबा की ||
आरती श्री साई गुरुवर की, परमानंद सदा गुरुवर की |
जाकी कृपा विपुल सुखकारी, दु:ख शोक संकट भयहारी |
शिरडी में अवतार रचाया, चमत्कार से तत्व दिखाया |
कितने भक्त शरण में आये, वे सुख शंति निरंतर पाये |
भाव धरे जो मन में जैसा, साई का अनुभव वैसा |
गुरु की उदी लगावे तन को, समाधान लाभत उस तन को |
साई नाम सदा जो गावें, सो फल जग में शाश्वत पावें |
गुरुवासर करि पूजा सेवा, उस पर कृपा करत गुरु देवा |
राम कृष्ण हनुमान रुप में, दे दर्शन जानत जो मन में |
विविध धर्म के सेवक आतें, दर्शन कर इच्छित फल पातें |
जै बोलो साई बाबा की, जै बोलो अवधूत गुरु की |
साई की आरती जो कोई गावे, घर में बसि सुख मंगल पावे |
आरती श्री साई….
अनंत कोटि ब्रह्माण्ड़ नायक, राजाधिराज योगीराज
जय जय जय साई बाबा की
आरती श्री साई गुरुवर की…….